यूपी -सोनभद्र
दिनांक -12/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में एएसपी मेविस टॉक,सीओ सिटी रणधीर मिश्रा व काफी संख्या में पुलिसबल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया और ड्यूटी पर लगे जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज के दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख मंदिरों का भी निरीक्षण कर उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से बात की और पंडालों में भीड़ प्रबंधन, आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने को कहा। एसपी ने जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने इलाकों में पंडालों और मंदिरों का निरीक्षण कर पैदल गश्त करने के निर्देश दिए जिसके अनुपालन में सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में गश्त किया। सभी ने आम लोगों से अपील किया कि पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरिके से मनाएं।
एसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू आवागमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाइट (अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7