Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस द्वारा 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस द्वारा 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 14/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्ति नगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने एक साथ 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार वारंटियों में शिवा गुप्ता उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र रमाशंकर गुप्ता, निवासी बस स्टैंड, अहलाद 43 पुत्र तेजवली, निवासी कोटा बस्ती, काशीनाथ उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र पारसनाथ, निवासी बलिया नाला, रमेश यादव उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र कामाख्या यादव, निवासी बलिया नाला, दिनेश उम्र करीब 46 वर्ष पुत्र शुक्लाल, निवासी कोटा बस्ती, राधेश्याम उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र रामाधार, निवासी बांसी, परशुराम पनिका उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र रामलखन उर्फ रामलाल, निवासी बीना बस्ती, प्रमोद 35 पुत्र मल्लू, निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़

सभी निवासी थाना शक्तिनगर क्षेत्र, जनपद सोनभद्र के हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ माननीय न्यायालय से वारंट जारी था। सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में 2027 अपना दल एस कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 13/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *