Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र कि शक्तिनगर पुलिस ने जिला बदर अपराधी को सोनभद्र सीमा से बाहर किया

सोनभद्र कि शक्तिनगर पुलिस ने जिला बदर अपराधी को सोनभद्र सीमा से बाहर किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -14/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित अभियुक्त राजन भारती पुत्र देवीदयाल भारती निवासी चंदूआर थाना शक्ति नगर जिला सोनभद्र के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय की टीम ने यह कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोनभद्र द्वारा बीते अगस्त 29.8.2026 को जारी आदेश के तहत राजन भारती पुत्र देवीदयाल भारती, निवासी चंदूआर, थाना शक्तिनगर को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था।

आदेश के अनुपालन में शक्तिनगर पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर सोनभद्र की सीमा से बाहर मध्यप्रदेश सिंगरौली जिले के विंध्यनगर में ले जाकर छोड़ा और आदेश की विधिवत तामील कराई। पुलिस ने अभियुक्त को सख्त हिदायत दी है कि निर्धारित अवधि तक बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वह जनपद सोनभद्र में प्रवेश न करे अगर आदेश का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में 2027 अपना दल एस कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 13/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *