यूपी -सोनभद्र
दिनांक -3/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र । सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 2 चोर और 1 कबाड़ी शामिल है जो चोरी का सामान खरीदता था। पुलिस ने चोरी का 25 किलो लोहे का सामान और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। दूसरी घटना अक्टूबर को गोरारी गांव के बसन्तु ने एक चोर विशाल उर्फ मोनू को पकड़कर पुलिस को सौंपा। वह रात में घर में घुसकर लोहे का सामान ऑटो संख्या UP64CT1815 में लादकर ले जा रहा था। पूछताछ में गोरारी में ही एक निर्माणाधीन मकान से रिंग, सरिया, सीमेंट और रोशनदान चोरी की घटना में भी इन्हीं की भूमिका सामने आई।
पुलिस ने विशाल उर्फ मोनू, कामेश्वर उर्फ बबलू और कबाड़ी अमित कुमार बिंद को गिरफ्तार किया। अमित की दुकान से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने लोहे की रिंग 8 किलो, सरिया 11 किलो,सरिया के टुकड़े 6 किलो, 2 रम्बा, 1 टेम्पू का जोका, 3 लोहे के पाइप,ऑटो UP64CT1815
दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 317(2) और 317(4) बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार विशाल और कामेश्वर पहले भी चोरी और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।
News Point 24×7

News Point 24×7