यूपी -सोनभद्र
दिनांक -14/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

220 किलो अवैध गांजा ईचर प्रो वाहन के डिग्गी से बरामद हुआ

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत रविवार रात रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 2 तस्करो को पुलिस ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 किलो अवैध गांजा ईचर प्रो वाहन के डिग्गी से बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल वाहन कि अनुमानित कीमत करीब 1. करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई।
वीओ – बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ईचर प्रो, 1075 ,डीएल 1 एलवाई, 6546, वाहन कीमत 10 लाख, 2 मोबाइल फोन और 4000 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। कुल बरामदगी लगभग 1.20 करोड़ की है।
वीओ – रविवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम होटल डीआर ड्रीम, सनबीम स्कूल मोड़ तिराहा, गेंगुआर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हिन्दुआरी तिराहे के पास पुल पर एक 6 पहिया ईचर वाहन खड़ा है जिसमें दो संदिग्ध बैठे हैं।
वीओ – पुलिस ने घेराबंदी कर रात 8 बजकर 40 मिनट के करीब दोनों अभियुक्तों को पकड़कर तलाशी लेने पर वाहन के आगे के हिस्से में लोहे की चादर वेल्डिंग कर बनाया गया गुप्त केबिन मिला जिसमें करीब 7 बोरियों में 220 किलो अवैध गांजा छिपा कर रखा गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त बिरेस पुत्र होराम ग्राम अद्दरमई थाना ओसांवा, बदायूं उम्र करीब 45 वर्ष ,गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र, ग्राम मियारी, ओसांवा, बदायूं उम्र करीब 25 वर्ष
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज में 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे दिल्ली के एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं, जिसने ही पैसे देकर उन्हें ओडिशा के सुंदरगढ़, कालाहांडी भेजा था। वहां कालाहांडी निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से गांजा लोड कराया गया और सोनभद्र के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था।
वीओ – पुलिस बरामद किए गए माल मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली तक फैले पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7