Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र कोन पुलिस ने नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र कोन पुलिस ने नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -5/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल मार्गदर्शन, में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग छात्राओं के साथ लैंगिक अपराध के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना कोन पर पंजीकृत मुकदमे में आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा में कार्यरत शिक्षक द्वारा विद्यालय बंद होने के उपरांत कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया गया।

मामले में प्रारंभिक रूप से धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 65(2), 62 बीएनएस तथा 5(M)/6 एवं 18 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई तथा पूर्व में आरोपित धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम का लोप किया गया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त टीपू सुल्तान उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र सैलानी, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, को तिलगुड़वा मोड़, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *