यूपी -सोनभद्र
दिनांक -1/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर रॉबर्ट्सगंज में पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉस ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज थाना और महिला थाना की पुलिस टीम साथ रही। टीम ने शहर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर पैदल चलकर स्थिति देखी। इस दौरान लगने वाले दुर्गा पंडालों की जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कहां पंडाल लगेगा, वहां भीड़ कैसे नियंत्रित होगी, लाइट और आने जाने के रास्ते की क्या व्यवस्था रहेगी, इसे देखा गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से बात भी की। लोगों से उनकी समस्या और सुझाव पूछे गए। संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग भी की गई । अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान सतर्कता बढ़ाई जाए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाए। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सभी त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। त्योहार को देखते हुए जनपद में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
News Point 24×7

News Point 24×7