Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बीजपुर क्षेत्र के पुनर्वास में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों में नाराजगी
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र में बीजपुर क्षेत्र के पुनर्वास में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों में नाराजगी


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/10/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कथित परिजनों का आरोप अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने से मौत हुई

 

अस्पताल वालों का कहना है बच्चे ने पेट में ही गंदा पानी पी लिया था

 

 

परिजनों का आरोप अस्पताल में न तो पानी की सही व्यवस्था न बच्चे को गर्म रखने की मशीन

 

परिजनों अनुसार एम्बुलेंस को फोन किया तो वो भी डेढ़-दो घंटे बाद पहुंची

 

 

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कहा लेबर काफी देर तक चला, बच्चा पेट में ही स्ट्रेस में आ गया

 

स्वास्थ्यकर्मी ने कहा बच्चे ने पेट में गंदा पानी पी लिया

 

डॉक्टर लोग मिकोनियम पीना बोलते हैं

 

महिला स्वास्थ्यकर्मी का कहना है मोटर खराब है, दो तीन दिन हो गया, एप्लीकेशन दिए है

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के पुनर्वास में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज सुबह प्रसव के बाद एक नवजात की मौत होने कि खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कथित परिजनों का आरोप है अस्पताल में सुविधा नहीं मिली, वहीं अस्पताल वालों का कहना है बच्चे ने पेट में ही गंदा पानी पी लिया था।

 

वीओ – नेमना निवासी राजेश्वर प्रजापति अपनी पत्नी गायत्री को लेकर सुबह करीब तीन बजे पुनर्वास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नॉर्मल डिलीवरी हुई, लेकिन उसके कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन नाराज हो गए और अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना है अस्पताल में न तो पानी की सही व्यवस्था है, न ही बच्चे को गर्म रखने की मशीन। एम्बुलेंस को फोन किया तो वो भी डेढ़-दो घंटे बाद पहुंची।

 

 

वीओ – मामले में जब ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी से बात की गई तो उन्होंने लापरवाही की बात से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि महिला का लेबर काफी देर तक चला, बच्चा पेट में ही स्ट्रेस में आ गया और गंदा पानी पी लिया। जिसे डॉक्टर लोग मिकोनियम पीना बोलते हैं। बहुत कोशिश की लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि नॉर्मल डिलीवरी में जब लेबर लंबा खिंच जाता है तो बच्चा गंदा पानी पी लेता है, हमने साफ भी किया लेकिन बच्चा एस्पिरेट कर गया था।

 

 

वीओ – पानी की व्यवस्था न होने कि बात पर अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि मोटर खराब है, दो तीन दिन हो गया, एप्लीकेशन दिए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं। बच्चे की मौत असल में किस वजह से हुई ये पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

 

बाइट – राजेवर प्रजापति मृतक नवजात के पिता सोनभद्र)

 

बाइट ( ग्रामीण सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *