यूपी – सोनभद्र
दिनांक – 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे / शत्रुघ्न कुमार


यूपी /सोनभद्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे और घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, कोडिश्रीन सीरप की 207 शीशियां और एविल इंजेक्शन समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 27 हजार 899 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को ओबरा थाना क्षेत्र के रविदास नगर वार्ड नंबर-01, बिल्ली में पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 23 वर्षीय रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे और घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 100 एमएल की 207 शीशियां कोडिश्रीन सीरप, 650 सीसी एविल इंजेक्शन, दो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, काले रंग की चिमटी और 1,300 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये, कोडिश्रीन सीरप की कीमत 38,502 रुपये और एविल इंजेक्शन की कीमत 14,397.50 रुपये आंकी गई है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत 3,27,899.50 रुपये बताई गई है।
इस मामले में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-175/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल राहुल श्रीवास शामिल रहे।
News Point 24×7

News Point 24×7