यूपी -सोनभद्र
दिनांक -1/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस ने 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया

सोनभद्र। दुद्धी पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कार से 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज म्योरपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज की ओर से आ रही एक सफेद वर्ना कार UP,42,CE,6539 को रोकने का प्रयास किया गया। चालक कार लेकर रजखड़ की ओर भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी में कार की डिग्गी से टेप में लिपटे 53 बंडलों में 55 किलो से ज्यादा गांजा मिला। तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार जिसकी कीमत 7 लाख, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 10 हजार की एटीएम पर्ची भी बरामद हुई है। कुल बरामदगी करीब 35 लाख की है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह पुत्र नकुल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अलीपुर थाना कासिमपुर जिला हरदोई के रूप में हुई है।
वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ उड़ीसा के बौध क्षेत्र से गांजा खरीदकर झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी और चिनहट क्षेत्र में सप्लाई करता है। आरोपी पहले से ही लखनऊ और बाराबंकी में लूट, हत्या सहित एक दर्जन मामलों में वांछित है। मामले से संबंधित दुद्धी थाने में धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7