सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -1/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

मध्यप्रदेश। सिंगरौली। सिंगरौली जिले में जियावन पुलिस ने सड़क पर मनमानी कर जाम लगाने पर एक ऑटो चालक को भारी पड़ गया। जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करने वाले चालक पर शिकंजा कसते हुए ऑटो जप्त कर लिया है।
पुरा मामला खाखन पुलिया का है, पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण चितरंगी तिराहे पर डायवर्जन लगाया गया है। शनिवार को पुलिस टीम वहां यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इस दौरान MP,66,R,1242 नंबर का ऑटो चालक लहराते हुए आया और स्टॉपर के पास बीच सड़क पर ही ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने लगा, जिससे तुरंत जाम लग गया।
पुलिस अधिकारियों ने कई बार समझाया, लेकिन चालक नहीं माना और हठधर्मिता दिखाते रहने पर । जांच में चालक की पहचान रहीमुद्दीन पिता अजीमुल्ला, उम्र 50 वर्ष निवासी देवगंवा के रूप में हुई। उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही ऑटो के कागजात। उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे ने थाना जियावन में धारा 281, 285 BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर ऑटो जप्त कर लिया है। पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक वैध दस्तावेज और लाइसेंस साथ रखें और डायवर्जन पर यातायात नियमों का पालन करें।
News Point 24×7

News Point 24×7