Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र मे शक्तिनगर बार्डर स्थित बलियानाला नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 7 वर्षीय बालक का शव मिला 

सोनभद्र मे शक्तिनगर बार्डर स्थित बलियानाला नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 7 वर्षीय बालक का शव मिला 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक –27/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

oplus_8734638112

 

स्थानीय लोगों बालक को आनन-फानन में शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल पहुंचाया डाक्टर ने मृत घोषित किया

 

सोनभद्र। सोनभद्र व सिंगरौली बार्डर पर स्थित बलियानाला नाले में सोमवार दोपहर करीब 7 वर्षीय बालक का शव नाले में उफनाते हुए स्थानीय लोगों ने देखा। आनन-फानन में लोगों ने बालक को नाले से बाहर निकालकर शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक बालक कि मां ने बताया कि बच्चा स्कूल से आने के बाद कब और कैसे वहां पहुंच गया इसके बारे में वह कुछ नहीं जानती है। मृत बालक करीब 7 वर्ष पुत्र राहुल निवासी एलसीएच कालोनी एनपीसीसी बलियानाला जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश है। घटना कि जानकारी शक्तिनगर पुलिस को भी दे दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव के पोस्टमार्टम व अग्रिम कार्रवाई में जुटी है, पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में चतरा विकासखण्ड के पटना स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पेड़ है तो प्राण है जन आंदोलन कार्यक्रम हुआ 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *