यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सपाईयों ने उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने और नीट पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई कि मांग कि

राष्ट्रपति के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन पुलिस को सौंपा
इस दौरान सपाईयों, जनप्रतिनिधियों संग पुलिस कि झड़प भी हुई
सोनम वांगचुक द्वारा सेना के जवानों सहित दिए गए सुझावों पर अमल करने कि मांग कि
शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करो, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे
अनपरा बाजार नीलीयम होटल से निकला जुलूस
सोनभद्र। अनपरा बाजार में आज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों,नीट पेपर लीक,सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य तथा जौहर विश्वविद्यालय के संदर्भ में तत्काल न्याय व मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस को सौंपा। ओबरा विधानसभा 402 से सपा प्रत्याशी रहे रवि सिंह गौड़ ऊर्फ ( बडकू) ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों व युवाओं से केंद्र सरकार वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर व्यावहारिक व ठोस समाधान निकाले। वर्तमान में हुए प्रदर्शन व आंदोलन के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में मृत छात्रों, व्यक्तियों के परिजनों को उचित सम्मानजनक मुआवजा, आंदोलन या अन्य संघर्षों में घायल हुए सभी छात्रों, नागरिकों के उपचार का खर्च सरकार वहन करे। शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर हुई गंभीर स्थिति पर प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर उनके स्वास्थ्य की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके द्वारा उठाए गए जनहित व पर्यावरण, शिक्षा संबंधी सुधार के प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करें। उत्तर प्रदेश में स्थित जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ की गई दंडात्मक व उत्पीड़ानात्मक कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर विश्वविद्यालय में किसी भी तरह कि बाधा के सुरक्षित,सुचारू और विधिवत शैक्षणिक व्यवस्था को बहाल किया जाए ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। देशभर के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट व अन्य को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और त्रुटिहीन तरिके से आयोजित कराया जाए तथा परिक्षाओं का समय पर परिणाम घोषित हो एवं समय पर दाखिले हो और चयनित युवाओं का तत्काल ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी की जाए। नीट सहित अन्य परिक्षाओं के पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराकर संलिप्त लोगों और माफिया सिंडिकेट को बेनकाब कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी कु जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
बाइट ( रवि सिंह गौड़ ऊर्फ (बडकू, सपा नेता सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7