Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 17/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

फेसबुक पर पेंशनर सम्बन्धी फर्जी विज्ञापन दिखाकर 12 लाख रुपये की ठगी किया

 

 

सोनभद्र साइबर पुलिस ने झारखंड से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया

 

सीओ ने बताया फेसबुक के माध्यम से आईडी की जानकारी प्राप्त कर खाते से करीब 12 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के प्रभावी अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे। साइबर क्राइम पुलिस थाना पर पुलिस ने बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट से संबंधित है

प्रकरण में पुलिस टीम ने 12 लाख रुपये की साइबर ठगी का सफल अनावरण करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वादी डॉ. प्रेम बहादुर गौतम पुत्र स्व. रामधनी भगत निवासी बर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़, वर्तमान पता सीएमओ कार्यालय परिसर, जिला चिकित्सालय सोनभद्र द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वादी के फेसबुक अकाउंट पर इंडसइंड बैंक के नाम से पेंशनर सम्बन्धी फर्जी विज्ञापन एवं लिंक प्रदर्शित हुआ था। बैंक की आधिकारिक सेवा समझकर वादी ने उक्त लिंक को खोला क्योंकि पीडित का खाता इंडसइंड बैंक मे था तथा अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा कर दी। साइबर अपराधियों ने प्राप्त सूचनाओं का दुरुपयोग करते हुए इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 5- 5 लाख रुपये के दो तथा 2 लाख रुपये का एक ट्रांजेक्शन कर कुल 12 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर क्राइम टीम को सक्रिय कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के बैंक खातों का गहन विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल एवं लोकेशन ट्रैकिंग, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन, सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई। गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व मे साइबर थाना व साइबर सेल संयुक्त टीम झारखण्ड रवाना की गयी थी जिसमे पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । अभियुक्तों ने आम जनमानस को विभिन्न प्रलोभन देकर उनका केवाईसी (KYC) विवरण प्राप्त करते थे तथा उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। खाता खुलवाने के उपरांत पासबुक की प्रति संबंधित व्यक्तियों को दे दी जाती थी, जबकि खाता संबंधित डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य बैंकिंग विवरण अपने कब्जे में रखते थे। इसके पश्चात अभियुक्त विभिन्न व्यक्तियों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनसे प्राप्त धनराशि को उक्त बैंक खातों में स्थानांतरित कराते थे तथा अपने पास रखे डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धनराशि की निकासी कर लेते थे। जिससे वास्तविक लाभार्थी एवं अपराधी की पहचान छिपी रहे। इसके अतिरिक्त अभियुक्तो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पेंशनरों एवं संबंधित बैंकों से जुड़े फर्जी विज्ञापन (Fake Advertisement) प्रसारित करते थे। भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर उनसे साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) करते थे। धीरज कुमार पुत्र कृष्णा सोनेकार निवासी धरगाँव फुलवारिया थाना नवलशाही जनपद कोडरमा, झारखंड, हाल पता स्वर्णकार अपार्टमेंट जयनगर, कोडरमा, झारखंड।, रवि मेहता पुत्र झारखण्डे मेहता निवासी बिगहा फुलवारिया थाना नवलशाही जनपद कोडरमा, झारखंड। इनके कब्जे से 1 पीओएस मशीन

1 चार पहिया वाहन संख्या हुई है JH01 DK 5814

, दर्जनों क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड

4, 4 अदद एन्ड्रोयड मोबाइल फोन।

 

बाइट ( हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *