यूपी -सोनभद्र -ब्रेकिंग न्यूज
दिनांक -15/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

runfunc: 16; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 411.1599;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 39;zeissColor: bright;
आस-पास के लोगों ने फंदे से किशोरी को लटके देखा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया
सोनभद्र। शक्ति नगर थाना के बीना चौकी अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित एक घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव लटका मिलने से परियोजना परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम 6 बजे करीब एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर के एक घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से एक किशोरी का शव लटके हुए देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों घटना कि सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह यादव को दिया। मौके पहुंचे अखिलेश ने बीना चौकी को घटना कि जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे बीना चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने कड़ी मशक्कत के बाद घर का ताला तोड़कर किशोरी के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार किशोरी के माता-पिता का देहांत हो चुका है वह अपने दादा के साथ बीना परियोजना आवासीय परिसर में रहती थी। दादा कालोनी परिसर स्थित कन्हैया गैस एजेंसी बीना में काम करते हैं,वह घर पर नहीं थे दवा लेने के लिए मिर्जापुर गये थे। पुलिस ने बताया परिजनों के आने के बाद जानकारी लेकर शव एनटीपीसी शक्तिनगर संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया जायेगा और सुबह पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया जायेगा इसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। आपको बता दें कुछ घंटों पहले ही चंदुआर गांव निवासी एक किशोर ने घर में ही फंदे के सहारे लटकर आत्महत्या कर लिया था और शाम होते होते यह दूसरा मामला आत्महत्या जैसा सामने आ गया। फिलहाल दोनों मामले संदिग्ध है और पुलिस जांच में जुटी है।
News Point 24×7
News Point 24×7