यूपी -सोनभद्र
दिनांक -15/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी
सोनभद्र बीना चौकी अंतर्गत चंदुआर गांव में एक नाबालिग लड़के ने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई में जुटी। मिली जानकारी अनुसार बीना चौकी के अंतर्गत बुधवार को चंदुआर गांव निवासी मोहम्मद राशिद के नाबालिग पुत्र शराफत अली उम्र करीब 14 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने बताया बुधवार दोपहर उनका बेटा बकरी चराने रिहंद डैम की ओर गया था । दोपहर करीब 1 बजे लौटने के बाद खाने के बाद वह सोने कि बात कहकर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन काम कर घर लौटे तो कमरें में दुपट्टे के सहारे फंदे से बेटे को लटका देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों के सहायता से उसे फंदे से नीचे उतारकर तत्काल बीना स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। डाक्टर मनीष अनुसार लड़के को दोपहर करीब 2.30 बजे के दरम्यान लाया गया था। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एनटीपीसी शक्ति नगर के संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर पंचनामा भर पीएम की कार्रवाई शुरू कि। बीना चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव अनुसार लड़के के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है पुलिस हर पहलू कि गहराई से जांच में जुटी है , परिजन सहित आस-पास के लोगो से भी पूछताछ कर कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
बाइट ( मोहम्मद राशिद मृतक के पिता चंदुआर गांव निवासी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7