यूपी -सोनभद्र
दिनांक -11/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

अभियुक्त पर आईटी एक्ट एवं ब्लैकमेलिंग के भी पूर्व में मुकदमे दर्ज
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर ने धारा 351(2), 352, 308(5), 319(2), 336(3), 336(4), 61(2)(क) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख रुपये की मांग करने वाले अभियुक्त दीपक शाह उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली मध्यप्रदेश, को शनिवार को दुद्धीचुआ एनसीएल स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त पर पूर्व में भी आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
News Point 24×7
News Point 24×7