Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली सेफ क्लिक 2026 अभियान के तहत डीपीएस विंध्यनगर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*सिंगरौली सेफ क्लिक 2026 अभियान के तहत डीपीएस विंध्यनगर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक 4/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

एसपी ने छात्रों के साथ संवाद कर साइबर सुरक्षा पर सुझाव दिए

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक 2026 साइबर जागरुकता अभियान 2.0 के अंतर्गत शनिवार को डीपीएस विंध्यनगर विद्यालय में एसपी षियाज के एम की उपस्थिति में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराधों की पहचान तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में एसपी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नये स्वरूप में सामने आ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक,सोशल मीडिया हैकिंग, गेमिंग फ्राड , ओटीपी एवं यूटीआई धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार मध्यप्रदेश शासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं जिला सिंगरौली पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर जारी जागरूकता वीडियो एवं शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिसके माध्यम से छात्रों को वास्तविक घटनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान की गई। नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का संभलकर उपयोग करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साझा न करने की अपील की। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में 500 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें साइबर सुरक्षा संबंधित 40 प्रश्न पूछे गए इन सवालों के माध्यम से छात्रों के ज्ञान का परीक्षण करने के अलावा उन्हें साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। छात्रों ने भी साइबर सुरक्षा संबंधित प्रश्न पूछे जिनका उत्तर पुलिस अधीक्षक द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के साथ विस्तार से दिया। छात्रो को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930 , राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, WWW.cybercrime.gov.in तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *