Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र म्योरपुर पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद किया*

*सोनभद्र म्योरपुर पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 1/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, थाना म्योरपुर पर पंजीकृत धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया गया है।

29.5.2026 को थाना म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुण्डाडीह निवासी राजदेव सिंह की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में थाना म्योरपुर पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन, इलेक्ट्रॉनिक एवं तकनीकी विश्लेषण तथा संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मृतक के पुत्र रवि कुमार पुत्र राजदेव सिंह निवासी कुण्डाडीह थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता के एक महिला से अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत आक्रोशित एवं क्षुब्ध था।

29.5.2026 को अभियुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल क्षेत्र में बुलाया तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर पहले गमछे से दबाव बनाकर गिराया, तत्पश्चात पत्थर से सिर पर वार कर सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया तथा स्वयं ही अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक सर्जिकल ब्लेड, एक खूनलूदा पत्थर का टुकड़ा तथा मृतक की मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की गई। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 238(ए) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त रवि कुमार पुत्र राजदेव सिंह, निवासी ग्राम कुण्डाडीह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष है।

 

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *