यूपी -सोनभद्र
ब्रेकिंग: सोनभद्र
दिनांक -2/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे परिवार के लोगों से भरा था ऑटो

सोनभद्र। सोनभद्र में जुगैल ग्राम के बिगनी घाट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमे बेलगड़ी से खरटिया की ओर जा रही सवारीयो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में करीब 10 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम छठी में शामिल होने के लिए खरटिया जा रहे थे। जुगैल के बिगनी घाट में आटो पलटने से उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लोढी रेफर कर दिया ।
जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में कौशल्या देवी, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी लहुवन, बेलगड़ी, थाना जुगैल, मीना देवी, उम्र करीब 35 वर्ष, पति रामनरेश, निवासी बेलगड़ी, ललिता देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति रामनरेश, निवासी बेलगड़ी, थाना जुगैल।
News Point 24×7

News Point 24×7