यूपी -सोनभद्र
दिनांक 22/5/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
बरामद सरिया करीब 2.40 लाख रुपये का
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण एवं चोरी के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान तथा जनपद में कबाड़ चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा शुक्रवार को प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के लोहे की सरिया से लदे एक पिकअप वाहन को बरामद कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य कबाड़ी वांछित है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 को रोककर चेकिंग करने पर वाहन में तकरीबन 40 कुन्तल लोहे का सरिया बरामद हुआ ,जिसकी अनुमानित कीमत करीब₹2,40,000 रुपये आकी गई । पूछताछ एवं जांच के दौरान उक्त सरिया चोरी का होना प्रकाश में आया। पकड़े गए अभियुक्तों में शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर, पियूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर दोनों सोनभद्र जिले के है।
पुलिस ने धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। प्रभारी निरिक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर ,उपनिरिक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर,कांस्टेबल सत्यम सरोज, चौकी बीना, कांस्टेबल विजय प्रताप, चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
News Point 24×7…✍🏻
News Point 24×7