Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ हंसराज विश्वकर्मा ने कनहर सिंचाई परियोजना का निरिक्षण किया

सोनभद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ हंसराज विश्वकर्मा ने कनहर सिंचाई परियोजना का निरिक्षण किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -22/7/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा करने को निर्देशित किया

सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का निरिक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा

 

कनहर परियोजना के विस्थापितों से संवाद कर अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया

 

दुद्धी विधानसभा 403 के बुथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए

 

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ हंसराज विश्वकर्मा सोनभद्र पहुंचे

 

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ हंसराज विश्वकर्मा आज सोनभद्र के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर दुद्धी क्षेत्र में कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए निर्माण कार्यो कि गुणवत्ता समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। दुद्धी विधानसभा 403के बुथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर उसका लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया और इस बार फिर से भाजपा सरकार को बहुमत से जिताने की अपील किया । प्रभारी मंत्री ने कनहर सिंचाई परियोजना से प्रभावित परिवारों से गांव चौपाल में सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं प्रत्येक लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने कि बात कही। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का निरिक्षण कर परिसर में साफ – सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, मरीजों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण मत ढंग से उपलब्ध कराने तथा जर्जर भवनों के आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था,जन सुरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आमजन के समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए।

 

 

बाइट ( डॉ हंसराज विश्वकर्मा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *