Breaking News
Home / खबरे / *एएनटीएफ लखनऊ यूनिट व सोनभद्र पुलिस ने 6 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया*

*एएनटीएफ लखनऊ यूनिट व सोनभद्र पुलिस ने 6 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -22/6/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

जड़ी बूटियों के बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे अवैध गांजा को पुलिस व एएनटीएफ टीम ने पकड़ा

8 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा 1 डीसीएम कार,6 मोबाइल,2 आईफोन व नकदी बरामद किया

 

पकड़े गए गांजा कि अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये बताया गया

एंकर। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत राबर्ट्सगंज पुलिस एवं लखनऊ एएनटीएफ यूनिट ने 6 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करो को 21/22 तारिख की रात एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा डीसीएम वाहन के द्वारा उत्तर प्रदेश में लाया जा रहा है तथा तस्करों द्वारा एक अन्य चार पहिया वाहन से पुलिस की रेकी की जा रही है। सूचना पर एएनटीएफ लखनऊ यूनिट ने राबर्ट्सगंज पुलिस सुकृत चौकी पुलिस संयुक्त टीम द्वारा चहेलवा बैजू बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर एक सियाज कार एवं डीसीएम वाहन रोककर जांच करने एवं पूछताछ के बाद डीसीएम वाहन की तलाशी में जड़ी बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 8 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित लागत 80 लाख 60 हजार रुपये बताई गई। और 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

वीओ – पुलिस ने बरामदगी गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अवैध गांजा, डीसीएम वाहन,एक सियाज कार 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन 2 आईफोन तथा 6,040, रुपये नकदी को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।

 

वीओ – पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सदस्य हैं तथा काफी समय से उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर सुल्तानपुर एवं उसके आसपास के जिलों में आपूर्ति करतें आ रहे हैं। अभियुक्त अंकित सिंह व रोहित कुमार सिंह इस मस्करी नेटवर्क का संचालन करते हैं जबकि सोहित सिंह, देवेन्द्र सिंह,सूरज कुमार एवं सिद्धार्थ सिंह परिवहन निगरानी एवं सप्लाई कार्य में सहयोग करते थे। उन्होंने बताया बरामद गांजा की वर्तमान खेप उड़ीसा के बलांगीर क्षेत्र लगभग 20 लाख रुपये में खरीदा था। गांजे को डीसीएम वाहन लदी जड़ी बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था, जिससे चेकिंग के दौरान संदेह न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर जड़ी बूटी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों को भ्रमित कर सके। तस्करी के दौरान सियाज कार के द्वारा आगे – पीछे चलकर पुलिस की गतिविधियों एवं चेकिंग की रेकी की जा रही थी। गांजे की खेप सीतापुर निवासी अतुल सिंह को पहुंचाना था। उड़ीसा में गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को वे दादा नाम से जानते हैं, जिससे उनका सम्पर्क व्हाट्सएप के माध्यम से होता था। गिरोह के सदस्य पहचान छिपाने एवं गिरफ्तारी से बचने के मकसद से लगातार मोबाइल नंबर एवं सिम कार्ड बदलते रहते थे। मुख्य सरगना रोहित ने बताया गांजे की खेप सियाज कार से आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा तक पहुंचाया जाता था, जहां सीतापुर निवासी अतुल सिंह द्वारा बताए गए व्यक्तियों को इसकी आपूर्ति कर दी जाती थी। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारीयो के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

वीओ – अंकित सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र रामप्रकाश सिंह निवासी ग्राम तेरये थाना लम्भुआ सुल्तानपुर, रोहित कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व रामप्रकाश सिंह निवासी ग्राम तेरये थाना लम्भुआ सुल्तानपुर, सोहित सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी बरुआ सकरवारी थाना दोस्तपुर सुल्तानपुर, देवेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र श्रीनाथ सिंह निवासी मीरपुर सरैया,थाना मोतीगरपुर सुल्तानपुर सूरज कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र स्व रोशन लाल निवासी ग्राम भीमी थाना अमेठी जिला अमेठी, सिद्धार्थ सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम जासापारा थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर है। जिनके पास से 80 लाख 60 हजार रुपये अनुमानित कीमत का अवैध गांजा, डीसीएम वाहन संख्या यूपी 44 सीटी, 7780 एक सियाज कार संख्या यूपी 14 सीएस 3044, 6 एंड्रॉयड मोबाइल 2 आईफोन 6,040 रुपये नकदी बरामद हुआ।

 

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7..✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *