Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र कोन व ओबरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क किया*

*सोनभद्र कोन व ओबरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख मूल्य की टाटा नेक्सॉन एवं हाईवा ट्रक कुर्क किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 29/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, एएसपी अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोन एवं ओबरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की अपराध से अर्जित चल सम्पत्ति को कुर्क किया । थाना कोन पर धारा 3(1) उ.प्र.गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त संजय चौहान पुत्र महावीर निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से क्रय की गयी चल सम्पत्तियों को जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेशानुसार अन्तर्गत धारा 14(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट के तहत नियमानुसार कुर्क किया। सम्पत्तियों में वाहन संख्या UP64AV4916 टाटा नेक्सॉन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,23,000, तथा वाहन संख्या UP64CT0316M हाईवा ट्रक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹44,87,000, शामिल हैं। कुर्क की गयी सम्पत्तियों की कुल अनुमानित कीमत ₹54,10,000, (चौवन लाख दस हजार रुपये मात्र) है।प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त संजय चौहान पुत्र महावीर निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

NEWS POINT 24×7..✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *