Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र म्योरपुर थाने के कटौंधी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस*

*सोनभद्र म्योरपुर थाने के कटौंधी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 29/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत कटौंधी जंगल में शुक्रवार रात्रि एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजदेव कुशवाहा उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र अजुपा सिंह निवासी कुंडाडीह के रूप में हुई है। बताया जाता है राजदेव सब्जी बेचकर जिविकापार्जन करते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर तकरीबन 12: बजकर 30 मिनट के करीब राजदेव घर से निकले कुछ समय पश्चात जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक शव देखे जाने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह पुलिसबल सहित। घटनास्थल पहुंचने के बाद उन्होंने देखा मृतक की मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ दूर पड़ी थी। पुत्र रवि व छोटे पुत्र रत्नेश ने बताया उनके पिता प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को घर से निकले थे। कुछ समय पश्चात उनके मृत होने की जानकारी मिली। बड़े बेटे द्वारा दिए तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। मामले में पुलिस भी आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या के संभावित कारणों व आरोपी की तलाश जारी कर दी है।


बाइट ( राजेश राम क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)

News Point 24×7..✍🏻


 

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *