यूपी -सोनभद्र
दिनांक 28/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे – शत्रुघ्न कुमार

पुलिस अनुसार पति ने पत्नी का गमछे से गला दबाया उपचार हेतु ले जाने के दौरान दम तोड़ा

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्ति नगर थाना अंतर्गत खड़िया क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर नशें की हालत में गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। वहीं मृतक की पहचान आशा देवी पत्नी महेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। आरोपी महेंद्र गुप्ता पुत्र दशरथ गुप्ता मूल निवासी ओबरा क्षेत्र का बताया गया है। वहीं फिलहाल वर्तमान में वह पत्नी संग खड़िया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान पति महेंद्र गुप्ता शराब के नशें में था । विवाद बढ़ने पर वह गमछे से अपने पत्नी का गला दबा दिया। घटना के बाद परिजनों ने आशा देवी को अस्पताल ले जाने लगे , किंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त आरोपी घर में ही मौजूद बताया होना बताया गया। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना कारित वाले पति को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ में जुटी है। पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि आज गुरूवार को शक्तिनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आपसी व पारिवारिक विवाद में अपने पत्नी की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दिया है। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया है, जबकि आरोपी महेंद्र गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों की शादी हुए करीब 25 वर्ष हो चुके हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
NEWS POINT 24×7…✍🏻
News Point 24×7