यूपी -सोनभद्र
दिनांक 23/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण तथा चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। शक्तिनगर थाने पर धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित लगभग 40 क्विंटल चोरी के लोहे के सरिया बरामदगी प्रकरण में पूर्व में चोरी के लोहे के सरिया (कीमत करीब ₹2,40,000 रुपये लदा एक पिकअप वाहन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। विवेचना एवं लगातार की जा रही दबिश के तहत आज तीसरे वांछित अभियुक्त, कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, उपनिरिक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर
, हेड कांस्टेबल कांस्टेबल राम जी, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
NEWS POINT 24×7..✍🏻
News Point 24×7