Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली जिले में बरगवां पुलिस ने 1,81,600 रुपये की 152 लीटर अवैध शराब और कार जब्त किया*

*सिंगरौली जिले में बरगवां पुलिस ने 1,81,600 रुपये की 152 लीटर अवैध शराब और कार जब्त किया*


मध्यप्रदेश -सिंगरौली

दिनांक 17/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

 

बरगवां पुलिस ने 1,81,600 रुपये की 152 लीटर अवैध शराब और कार जब्त किया

 

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले की बरगवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओडगडीं में कथित पलटी कार से 152 लीटर अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त कर माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। 17 मई 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि देवसर की ओर से एक ग्रे रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 जेएल 0317) अवैध शराब लेकर बरगवां की तरफ आ रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रास्ते में पुलिस को पता चला कि कार ग्राम ओडगड़ी में पलट गई है। मौके पर कार की तलाशी लेने पर उसमें रायल स्टेज ब्लू व्हिस्की 46 बोतल में (34.5 लीटर, मूल्य 50,600) आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की 655 प्लास्टिक पाव (117.9 लीटर, मूल्य 1,31,000) मिली। कुल शराब की मात्रा 152.4 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,81,600 है। जाँच में कार के नंबर प्लेटों में भी गड़बड़ी पाई गई। वाहन के वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 डीवाई 9409 होने के बावजूद सामने व पीछे यूपी 32 जेएल0317, जेएच 01 डीव्ही 4357 और बीआर01 डीएफ 6042 नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने बीएनएस, 34 (2) आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सउनि वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर, फूल सिंह, संजय यादव, अनूप मिश्रा,नंदकिशोर बागरी, आर. अरविंद यादव, शिवराज तोमर, औरीष गुर्जर और प्रतीक कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत और पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान के निर्देशों पर की गई, ताकि जिले में अवैध शराब की धड़पकड़ और माफियाओं पर नियंत्रण रखा जा सके.

NEWS POINT 24×7..✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *