मध्यप्रदेश सिंगरौली

दिनांक 15/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
कथित तौर पर पीड़ित डाक्टर के अनुसार मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल किया गया एसपी से शिकायत के बाद बैढ़न व विंध्यनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई किया अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी
एंकर। मध्यप्रदेश में सिंगरौली जिले के बैढ़न में हनीट्रैप का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित के शिकायत अनुसार एक 24 वर्षीय महिला ने कथित डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर उससे 5 लाख रुपए वसूलने की कोशिश की सिंगरौली एसपी के आदेश पर कोतवाली एवं विन्धनगर थाने की संयुक्त पुलिस ने अभियुक्त नवयुवती को गिरफ्तार कर लिया है , जबकी उसके साथ अन्य लोगो की तलाश पुलिस सरगर्मी से शुरू कर दी है।
वीओ – सिंगरौली एसपी सियाज के एम ने बताया की फरियादी डॉक्टर आलोक( परिवर्तित नाम ) बैढ़न के निवासी हैं, जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर उपचार हेतु आने-जाने के दौरान उनकी पहचान मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला से हुई थी। समय बीतने के साथ दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी बीते 8 मई 2026 को अभियुक्त महिला ने डॉक्टर को वीडियो कॉल किया और बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया । अभियुक्तो ने 5 लाख रुपए की अवैध मांग करने सहित धमकी दिया कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो डॉक्टर की पत्नी को भेजने के अलावा सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया जाएगा । लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर भुक्तभोगी डॉक्टर ने सिंगरौली एसपी ऑफिस पहुंचकर मंगलवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। एसपी सियाज के.एम मामले को गंभीरता से लेते हुए बैढ़न कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार व विन्धनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी को तत्काल महिला के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किया। कोतवाली एवं विंध्यनगर पुलिस ने 24 वर्षीय महिला को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया ।
वीओ – सिंगरौली एसपी ने मामले का खुलासा कर पर्दाफास किया। पुलिस ने महिला के पास से वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त कर लिया है। अभियुक्त महिला को न्यायालय में पेश किया गया । वही पुलिस दूसरे सहयोगियों की तलाश कर रही है ,मामले में साइबर एंगल से भी जांच की जा रही है पुलिस का कहना है डिजिटल माध्यम से ब्लैकमेल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
NEWS POINT 24×7
बाइट ( सियाज के.एम पुलिस अधीक्षक सिगरौली मध्यप्रदेश)
News Point 24×7