यूपी -सोनभद्र
दिनांक 13/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गैंगस्टर एक्ट के वांछित, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया व रायपुर पुलिस द्वारा कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई इसके साथ विंढमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मंगलवार रात 8. 15 बजे पटना ग्राम स्थित वनविभाग कार्यालय के पास तिराहे से मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तों रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर निवासी पटना गांव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र, धीरेन्द्र उर्फ धुरेन्दर पुत्र रामवृक्ष निवासी सिलथम थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र हालपता गांव वर्मा टोला धरमपुरवा सोनभद्र, गनेश ऊर्फ गणेश पुत्र बुद्धि निवासी गांव दरमा टोला धरमपुरवा थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र के खिलाफ धारा 3/5a,5b,8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत हैं गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। रायपुर पुलिस ने आज संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग, वांछित अपराधी के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त संदीप मौर्य पुत्र ओमप्रकाश थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को बहद ग्राम सोहदवल में रोड से 7 बजकर 54 मिनट पर गिरफ्तार किया। विंड विंढमगंज पुलिस बस स्टैंड विंढमगंज से गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 व गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही बाद माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
NEWS POINT 24×7….✍️
News Point 24×7