Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र की चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार फरार चल रहे दो इनामीया गिरफ्तार किया 

सोनभद्र की चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार फरार चल रहे दो इनामीया गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -11/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

पुलिस अनुसार दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना चोपन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस से संबंधित मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर उम्र करीब 29 वर्ष को गुरुवार/शुक्रवार रात करीब 1 बजकर 30 मिनट के करीब मुर्धवा- म्योरपुर मार्ग से तथा सुनीता देवी पत्नी सुधीर, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, उम्र करीब 30 वर्ष को सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट के करीब पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर सोनभद्र एसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त एवं अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास रहा है। अकरम कुरैशी पर शक्तिनगर ओबरा तथा चोपन थाने में मिलाकर तीन मामले एवं सुनीता देवी पर चोपन थाने में दो मामले दर्ज हैं।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में खनन कारोबारी इस्तियाक खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने भेजा जेल

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -10/9/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *