*सिंगरौली ब्रेकिंग -*
मध्यप्रदेश – सिंगरौली
दिनांक – 5/9/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम एवं थाना यातायात की संयुक्त टीम द्वारा बैढ़न शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सराफा बाजार, काली माता मंदिर रोड एवं सब्जी मार्केट क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई।
वीओ – संयुक्त टीम द्वारा सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों एवं अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कराया गया, जिनके कारण मार्ग संकरा होने तथा यातायात बाधित होने की स्थिति बन रही थी। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को समझाइश देते हुए निर्धारित स्थान पर ही दुकान एवं ठेला लगाने तथा सड़क के आवागमन वाले हिस्से को खाली रखने के निर्देश दिए गए।
वीओ – वाहन चालकों को भी समझाइश दी गई कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़ा न करें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें, जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात का निर्बाध संचालन बना रहे और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
वीओ – नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बाजार क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। व्यापारियों, ठेला संचालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग करें, निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें तथा सड़क को आवागमन के लिए खुला रखें।
News Point 24×7

News Point 24×7