यूपी – सोनभद्र
दिनांक – 5/9/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

बोले – अनपरा मुख्य हाईवे का अहम थाना, कमियों को दूर करने का हर संभव प्रयास, ट्रकों को हटवाने के सवाल को घुमाया

एसपी ने दुल्लापाथर बार्डर पर संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग कराकर तस्करी रोकने के निर्देश दिए

थाना कार्यालय, बैरक, मेस, मिशन शक्ति केंद्र कक्ष और मालखाने का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अभिलेखों का जायजा लिया
मिशन शक्ति कक्ष में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी रखने एवं फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश

ग्राउंड पर सवाल – शक्तिनगर में बोदरा बाबा मार्ग पर अब भी कोयला वाहनों की कतारें, फोरलेन होने के बाद भी जाम जैसी नौबत
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शनिवार को अनपरा थाना और रेनूसागर चौकी सहित यूपी-एमपी अंतर्राज्यीय बॉर्डर स्थित दुल्लापाथर का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान थाने पर पुलिस बल ने सलामी दिया।
वीओ – एसपी ने अनपरा थाना कार्यालय, बैरक, मेस, मिशन शक्ति केंद्र कक्ष और मालखाने का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा अभिलेखों का जायजा लिया। मिशन शक्ति कक्ष में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी रखने एवं फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया।
एसपी ने मीडिया से क्या कहा
देखिए अनपरा थाना शक्तिनगर-वाराणसी हाईवे पर पड़ने वाला अहम थाना है। आज मेरे द्वारा अनपरा थाने और एमपी बॉर्डर का निरीक्षण किया गया। प्रस्तावित जगह की भूमि को भी देखा गया है। थाना भवन की कमियों को हमारी टीम मिलकर दूर करेगी।
हाईवे पर ट्रकों के खड़े होने के सवाल पर उन्होंने कहा
ये मुख्य मार्ग है एनसीएल जैसी परियोजनाओं के कारण ट्रकों का मूवमेंट काफी रहता है। कई बार ट्रक खड़े भी रहते हैं। हमारी पेट्रोलिंग और 112 की गाड़ियों द्वारा अनाउंस करके उन्हें हटवाया भी जाता है। पिछले वर्षों की तुलना में हादसों में लगभग 36 प्रतिशत की गिरावट आई है, हम इसे और कम करने का प्रयास करेंगे।
दावे में कुछ अलग ग्राउंड की हकीकत
वीओ – एसपी के इस दावे के बाद भी शक्तिनगर क्षेत्र की जमीनी तस्वीर अलग है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीएल खड़िया कोयला लोडिंग के लिए जाने वाले खदान गेट से बोदरा बाबा मार्ग, योगी चौरा पेट्रोल पंप, कृष्णशिला और बीना परियोजना आवासीय परिसर गेट से खदान मोड़ महाप्रबंधक कार्यालय तक भी, ककरी खदान प्रवेशद्वार मार्ग व पूर्व में लैंको के कोयला डंप होने वाले मार्ग जाने के लिए अब भी कोयला परिवहन करने वाले ट्रक-ट्रेलरों की लंबी कतारें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे मुख्य मार्ग मौत का सफर जैसा प्रतीत होता है।
वीओ – हर कोई वाकिफ है कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का फोरलेन, दोहरीकरण कार्य कुछ वर्षों पूर्व ही पूरा हुआ है, मार्ग सकरा नहीं है, लेकिन पटरियों और सड़क पर ही वाहनों के खड़े रहने से आवागमन बाधित होता है और सड़क सकरी हो जाती है जिस कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
वीओ – सोनभद्र जिला पुलिस के अनुसार हाल के महीनों में चलाए गए विशेष यातायात अभियान के तहत 440 वाहनों पर कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव में ट्रक सीज के तुलनात्मक आंकड़ों में कमी आई है, जिसके आधार पर एसपी ने 36 प्रतिशत की कमी का आंकड़ा बताया है।
वीओ – खबरों के अनुसार प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा रिपोर्ट जनवरी-नवंबर 2025 में पूरे यूपी में मौतों में 14 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सोनभद्र सहित कुछ जिलों में वृद्धि का भी जिक्र आया था। ऐसे में जिला पुलिस के हालिया अभियान के आंकड़े और प्रदेश के वार्षिक आंकड़ों की समय-सीमा अलग-अलग है।
वीओ – एसपी ने दुल्लापाथर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई और तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, निरीक्षण के दौरान सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय सहित अनपरा, रेनूसागर पुलिस उपस्थित रही।
बाइट – अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र
News Point 24×7

News Point 24×7