यूपी -सोनभद्र
दिनांक -31/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर अधिकारीयों ने ग्रामीणों को लाउडस्पीकर से जागरूक किया

सोनभद्र। सोनभद्र में रिहंद नदी सहित अन्य नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को ओबरा एसडीएम रवि कुमार, सीओ प्रभात राय एवं थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे बसे गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को सतर्क रहने कि चेतावनी दी।
वीओ – अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जलस्तर में कभी भी तेजी से वृद्धि हो सकती है, इसलिए नदी और जलभराव वाले इलाकों के पास न जाएं। बच्चों को घर में ही सुरक्षित रखें तथा अपना भी ध्यान रखें।
वीओ – जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, और जलस्तर बढ़ने या किसी भी आपात जैसी स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें। इस दौरान अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर जागरूक किया।
News Point 24×7

News Point 24×7