Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले शक्तिनगर चिल्काटांड में गूंजा जनजातीय ज्ञान और संस्कृति का संदेश, ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का भव्य आयोजन

सोनभद्र जिले शक्तिनगर चिल्काटांड में गूंजा जनजातीय ज्ञान और संस्कृति का संदेश, ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का भव्य आयोजन


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -09/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे

 

शक्तिनगर/सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्काटांड ग्राम पंचायत सभागार में रविवार को ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा में जनजातीय ज्ञान : संस्कृति, प्रकृति और सतत विकास” रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोकज्ञान और प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मणिकचंद पांडेय ने कहा कि जनजातीय समाज का पारंपरिक ज्ञान केवल उनकी सांस्कृतिक पहचान नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवंत धरोहर है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास की चुनौतियों के बीच जनजातीय जीवन पद्धति और प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता से काफी कुछ सीखा जा सकता है।

उन्होंने जनजातीय संस्कृति और लोकज्ञान के संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। अतिथि रामप्रकाश पनिका ने कहा कि जनजातीय समाज ने अपनी परंपराओं, लोकसंस्कृति और प्रकृति संरक्षण के माध्यम से भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है।जनजातीय युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर विशिष्ट अतिथि विश्वजीत सिंह ने कहा कि जनजातीय विमर्श को समाज के व्यापक विकास से जोड़ने की आवश्यकता है। शिक्षा, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्र में जनजातीय युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ उसका संबंध हमारी साझा विरासत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय स्तर पर जनजातीय समाज की प्रतिभाओं और समृद्ध परंपराओं को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

परिचर्चा के दौरान जनजातीय ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति संरक्षण, पारंपरिक जीवन पद्धति, शिक्षा, युवा प्रतिभा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। वक्ताओं ने जनजातीय समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजन सचिव रंजीत कुमार राय ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय समाज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का उद्देश्य जनजातीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं को व्यापक सामाजिक विमर्श से जोड़ना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीएल खड़िया क्षेत्र, नंदनी फाउंडेशन, एनटीपीसी अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश, समाजसेवी अमरेश पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अभय सिंह, विमल त्रिपाठी, राकेश सिंह, पंकज चौबे एवं शशि राज शर्मा सहित अन्य सहयोगियों की विशेष भूमिका रही।कार्यक्रम में जनजातीय समाज सहित विभिन्न समुदायों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. छोटेलाल ने प्रस्तुत किया।समापन अवसर पर जनजातीय ज्ञान एवं संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *