यूपी -सोनभद्र
दिनांक – 7/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
मामले की जांच के लिए एडीएम न्यायिक को नामित कर जांच सौंपी गई
सोनभद्र। सोनभद्र में ओबरा तहसील के सर्वे कानूनगो व प्रभारी पेशकार को पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी एवं अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के दौरान प्रारंभिक जांच में तथ्य सही मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया और घोरावल तहसील से संबद्ध तब तक के लिए किया गया है। ओबरा तहसील के सर्वे कानूनगो व प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह का कथित पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद डीएम चर्चित गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेकर उनके खिलाफ तथ्यों की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर घोरावल तहसील से संबद्ध कर दिया गया है। सूत्रों अनुसार शासकीय कार्य से जुड़े एक मामले में उनके द्वारा एक व्यक्ति से पैसे लिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने यह कार्रवाई कि है। मामले में एडीएम न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वह प्रकरण से जुड़े तथ्यों, वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों की नियमानुसार जांच कर आख्या सक्षम अधिकारियों को सौंपेंगे। जांच में आरोपो कि पुष्टि होने पर कर्मचारी के खिलाफ आगे विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
News Point 24×7

News Point 24×7