यूपी -सोनभद्र
दिनांक -31/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक तथा वाहन कि तलाश में जुटी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुकृत चौकी अंतर्गत लोहरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर घर के सामने खेल रहे 8 साल के मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
वीओ – घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी मुख्य मार्ग पर आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वीओ – बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर सुकृत चौकी व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार पिकअप और चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
News Point 24×7

News Point 24×7