Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में साइबर ठगी से आत्महत्या मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

सोनभद्र में साइबर ठगी से आत्महत्या मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -22/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया

 

 

एंकर । सोनभद्र में बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव में 5 जून को प्रवेश कुमार नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया था।

आरोपी ने फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर प्रवेश ने संपर्क किया, जिसके बाद टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उससे पैसे ठगे गए। इतना ही नहीं, ठगों ने मोबाइल का लिंक भेजकर उसका डेटा चोरी कर लिया और AI से अश्लील वीडियो बनाकर परिवार और दोस्तों को भेजने की धमकी दी। इसी दबाव में आकर प्रवेश ने जान दे दी।

 

वीओ – मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बभनी और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने राजस्थान के अलवर में छापा मारकर मुख्य आरोपी वारिस खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

वीओ – पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल, सिमकार्ड और एक हजार पचास रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

वीओ – पुलिस अनुसार अभियुक्त द्वारा हरियाणा में टेलीग्राम टास्क फ्राड के माध्यम से 15,740 , गुजरात में कस्टमर केयर बनकर 3,860 रुपये, राजस्थान में लैपटॉप बेचने के नाम पर 13,327 रुपये की साइबर ठगी, पश्चिम बंगाल में पुराने करेंसी नोट बदलकर नयी करेंसी देने के नाम पर 50,950 हजार रुपये कि साइबर ठगी की गई पूर्व में। गिरफ्तार अभियुक्त वारिस खान उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र खुर्शीद खान निवासी पडासला गांव थाना किशनगढ़ बास जिला खैरतल-तिजारा राजस्थान है।

 

 

 

वीओ – पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

साइबर ठगी से तंग आकर युवक ने दी जान, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का लालच देकर फंसाया

AI से न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

सोनभद्र पुलिस ने राजस्थान के अलवर से दबोचा आरोपी

 

बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *