Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सोनभद्र में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -22/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

सोनभद्र। सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भीड़ की स्थिति, यातायात संचालन और कांवड़ यात्रियों के आवागमन की व्यवस्थाओं को परखा गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखें और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें।

कांवड़ यात्रियों से सीधे संवाद

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा के बारे में जानकारी ली। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा और यातायात प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखी जाए तथा यातायात को सुचारु रखते हुए कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जाए।

जिला प्रशासन और सोनभद्र पुलिस की ओर से सावन एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *