यूपी -सोनभद्र
दिनांक -1/8/12026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, जनशिकायतों के समाधान एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा की जा रही है।
शनिवार को थाना दुद्धी परिसर में सर्किल दुद्धी के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, विवेचकों के साथ अर्दली रूम,अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। अर्दली रूम के दौरान थाना दुद्धी, बभनी, विण्ढमगंज, म्योरपुर एवं बीजपुर के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं (अंतिम रिपोर्ट सहित) के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण की समीक्षा।
आंशिक रूप से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा। जनशिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा।थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा।
आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम एवं जुआ अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा।
आईजीआरएस संदर्भों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा। यक्ष ऐप पर की गयी फीडिंग की समीक्षा।
ई-साक्ष्य,एसआईडी की समीक्षा। माह में किए गए सराहनीय कार्यों की समीक्षा।
एनबीडब्ल्यू वारंटों की गिरफ्तारी की समीक्षा।
मोबाइल रिकवरी एवं साइबर अपराधों में लिन प्रतीशत की समीक्षा। एसपी ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। अर्दली रूम के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दुद्धी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, सीसीटीवी, हवालात एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं ,थाना परिसर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण तथा मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। साइबर हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान साइबर अपराधों से संबंधित प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की प्रगति एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, अपराध रजिस्टरों की नियमित समीक्षा करने, जनशिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
News Point 24×7

News Point 24×7