Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एनसीएल खड़िया में ओबी निकाल रही एस ए यादव कंपनी में ड्राइवर के साथ मारपीट, कार्रवाई न होने पर सभी ड्राइवरों ने ठप किया काम

सोनभद्र में एनसीएल खड़िया में ओबी निकाल रही एस ए यादव कंपनी में ड्राइवर के साथ मारपीट, कार्रवाई न होने पर सभी ड्राइवरों ने ठप किया काम


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -22/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

लंबे समय से मैनेजर के कर्मचारी अभिषेक मौर्या पर अभद्रता का आरोप

 

प्रबंधन भी सवालों के घेरे में शिकायत के लिए पहुंचे कर्मचारियों कि बात नहीं मानी

 

एस ए यादव कंपनी में मेस में सही भोजन,समय पर मजदूरी भुगतान एवं अन्य अनियमितताएं जारी

 

कंपनी कुछ कर्मचारियों का बिना बी फार्म के ही नियमों को ताकपर रखकर कार्य लिया जा रहा

 

एनसीएल खड़िया के अधिकारियों पर भी अनदेखी का आरोप

 

जिलाधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर करें कंपनी पर कार्रवाई

 

 

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना में ओबी निकाल रही एस ए यादव कंपनी में एक टिपर ड्राइवर के साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित होकर कंपनी के सभी ड्राइवरों सहित अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है, जिससे परियोजना का कार्य ठप सा चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ड्राइवर ने साथी कर्मियो संग शक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गाली-गलौज का विरोध करने पर की मारपीट पुलिस को दी गई शिकायत में हाल पता निमियाडांड (शक्तिनगर) निवासी पीड़ित ड्राइवर चंद्रदेव पाल ने बताया कि वह एनसीएल खड़िया परियोजना में ओबी निकाल रही एस ए यादव कंपनी में में टिपर ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त को कंपनी प्रबंधन के कर्मचारी अभिषेक मौर्या ने कुछ दिन पहले सभी ड्राइवरों को मां-बहन की भद्दी गालियां दी थीं, जिसका विरोध करने पर साथी ड्राइवर आशुतोष कुमार ने अभिषेक मौर्या की बातों को लेकर पीड़ित चंद्रदेव पाल के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी बस में सवार अन्य साथी ड्राइवर भी रहे।

 

प्रबंधन के अड़ियल रुख से भड़के ड्राइवर, काम बंद

 

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब सभी ड्राइवरों ने एकजुट होकर प्रबंधन को इस मामले से अवगत कराया और आरोपी कर्मचारी व ड्राइवर से माफी मांगने को कहा, तो प्रबंधन ने उनकी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया और ड्राइवरों को वहां से भगा दिया। ड्राइवरों का कहना है कि जब भी किसी कर्मचारी से गलती होती है तो प्रबंधन उनसे जबरन माफीनामा लिखवाता है, लेकिन इस बार आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रबंधन के इस रवैये से नाराज होकर न्याय की मांग को लेकर सभी ड्राइवरों ने मजबूरन काम पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित चंद्रदेव पाल ने 22 अगस्त को थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और ड्राइवरों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दिन पूर्व कंपनी के श्रमिकों ने समय पर वेतन भुगतान, छुट्टी का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर एनसीएल खड़िया परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का समर्थन पत्र सौंपा था। आपको बता दें कंपनी के श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी मेस में केवल चावल दाल सब्जी ही मिलती है रोटी कभी नहीं मिलता मजदूरों के साथ लगातार अभद्रता किया जाता है,कई श्रमिक बिना बी फार्म भरे ही कंपनी में कार्य कर रहे हैं। माननीय जिलाधिकारी को इस ओर ध्यान देकर कंपनी के द्वारा शोषण करने वाले अधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

 

बाइट ( चंद्रदेव पाल पीड़ित चालक,एस ए यादव कंपनी एनसीएल खड़िया सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र चोपन पुलिस ने 13 वर्ष से लापता युवक बनकर 6 लाख की ठगी करने वाले साधु के वेश में 4 ठग गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -8/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *