सिंगरौली मध्यप्रदेश
दिनांक -15/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एसपी कार्यालय सिंगरौली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस में कार्यरत तीन निरिक्षको को पद्दोनत कर डीएसपी पद पर नियुक्ति मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा जिले में पदस्थ निरीक्षक राकेश साहू, अशोक सिंह परिहार एवं अर्चना द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर भी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं निष्ठा के साथ नवीन दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा आमजन को बेहतर एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने भी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशिष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान उपस्थित रहे।
News Point 24×7
News Point 24×7