Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र दुद्धी के बघाडू गांव के बैगा टोला निर्माणाधीन नहर के पास ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर गंभीर घायल

सोनभद्र दुद्धी के बघाडू गांव के बैगा टोला निर्माणाधीन नहर के पास ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर गंभीर घायल


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -16/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

मजदूर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया

सोनभद्र। दुद्धी के अमवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत बघाडू गांव के बैगा टोला के समीप निर्माणाधीन नहर के पास बीती रात मजदूरी करके मोटरसाइकिल द्वारा घर लौट रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने कथित तौर पर धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार दुद्धी के बघाडू गांव निवासी शिवप्रसाद उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र चैत सिंह बघाडू गांव के बैगा टोला में निर्माणाधीन नहर के पास बीते रात करीब 9 बजे मजदूरी कर मोटरसाइकिल द्वारा घर आ रहा था इस दौरान बघाडू में नहर के पास एक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल उसे निजी वाहन से सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में उपचार हेतु भर्ती कराया। घायल के भाई के अनुसार उसके भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर करने की बात कही है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *