यूपी -सोनभद्र – बिग ब्रेकिंग न्यूज
दिनांक -9/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस अनुसार तीन बाइकसवारो कि आमने-सामने से ट्रेलर से टक्कर होने के कारण घटनास्थल पर ही हुई मौत
सोनभद्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रिम कार्रवाई में जुटी
शक्ति नगर – वाराणसी मुख्य मार्ग कि घटना

सोनभद्र। सोनभद्र में बाइकसवार तीन युवकों कि सड़क हादसे में हुई मौत। पिपरी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वीओ – सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मड़ैयाकुरली हवाई पट्टी के समीप कथित तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर मामले की जांच में जुटी है।
मामले में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
News Point 24×7
News Point 24×7