यूपी -सोनभद्र

दिनांक 9/5/2026
रिपोर्ट: सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS* से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
8.5.2026 को करीब 19 बजकर 21मिनट पर मुखबिर की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा बिछड़ी अण्डर पास ब्रिज रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्तो सागर उर्फ टाफी पुत्र राजेश कुमार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20, वर्ष, घमड़ी पुत्र समायन धरिकार निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया 2 अदद सर्पनुमा सफेद धातु का टुकड़ा तथा दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज शनिवार 9.5.2026 को माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त घमड़ी का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS
मु.अ.सं.124/2020 धारा 380, 411, 457 IPC
• मु.अ.सं. 145/2022 धारा 411, 414 IPC
मु.अ.सं. 214/2022 धारा 8/20 NDPS Act
मु.अ.सं. 93/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC, मु0अ0सं0 102/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC, अभियुक्त सागर उर्फ टाफी का आपराधिक इतिहास
• मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS, मु.अ.सं. 127/2023 धारा 8/20 NDPS ,
उपनिरिक्षक संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उपनिरिक्षक सच्चिदानन्द दास थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, रमेश गौड़ थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, अजीत यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, संतोष कुमार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।, पंकज यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
NEWS POINT 24×7…✍️
News Point 24×7