Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी ने फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया*

*सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी ने फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया*


सिंगरौली – मध्यप्रदेश

 

दिनांक- 6/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

परसदेही गांव में हुई घटना में मृतक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों के सक्रियता बाद उनपर दर्ज हुए थे मुकदमे

कथित परसदेही गांव में पावर ग्रिड के लापरवाही से घटना में मृत्यु के मामले में कार्रवाई हुई थी

 

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में परसदेही गांव में कथित पावर ग्रिड के लापरवाही से जगदीश शाह की मृत्यु के बाद मृतक को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा सक्रियता से लड़ाई लड़ने के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक दूर्भावना से प्रेरित होकर उनपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिया गया था ऐसा आरोप कांग्रेस जिला कमेटी ने लगाया है मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राष्ट्रीय समन्वयक रमेश मौर्य की उपस्थिति में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओ ने सिंगरौली एसपी कार्यालय का घेराव कर फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग का ज्ञापन एसपी के नाम सौंपा। सभी ने आरोप लगाया कि पूर्व महापौर नगर पालिका निगम परिषद सिंगरौली रेनू शाह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया यह पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध की दूर्भावना से प्रेरित कदम है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठाना किसी भी तरह से अपराध नहीं हो सकता। अगर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर प्रकाश मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा। परसदेही गांव कि घटना बेहद दुखद है पार्टी शुरू से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रही है और आगे भी न्याय के लिए संघर्षरत रहेगी। जनता के अधिकारों न्याय के लिए आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले नेताओं पर राजनीतिक दबाव में फर्जी मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र का गला दबाने जैसा है। इस पार्टी डरने वाली नहीं है। फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार पावर ग्रिड प्रबंधन के विरुद्ध उचित नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रुप देगी जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी। इस दौरान सुरेश दुबे, रुपेश चंद्र पांडे, आशुतोष सिंह, विद्यासागर वैश्य, राम शिरोमणि, लखनलाल शाह, सुदामा,मनोज,बंतो कौर, विनिता, संध्या सिंह, संगीता सिंह, सीमा भारती,हरिकमल, प्रेम प्रकाश, संदीप, जुल्फिकार,गोमती, देवपति, शाहिद, विवेक सिंह बघेल, रामसागर, आशीष, परमेश्वर, अरविन्द, अशोक, चन्द्रिका, बीएन त्रिपाठी, अखिलेश,उसेद सिद्दीकी, अभिजीत,कमल , राणा प्रताप, सत्यनारायण, राधिका शाह, अजय शाह, पप्पू शाह, रामदास सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

One comment

  1. Great content! Keep up the good work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *