यूपी -सोनभद्र
दिनांक -6/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एएसपी मुख्यालय ने रॉबर्ट्सगंज व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने दुद्धी तहसील में जन समस्याओं का निस्तारण किया

शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। सोनभद्र के सभी तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ओबरा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके
।
प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा रॉबर्ट्सगंज तहसील एवं एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा दुद्धी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
News Point 24×7
News Point 24×7