Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में रेणुकूट -हाथीनाला के भूतिया पुल के पास खाई में गिरा ट्रेलर,चालक कि मौत 

सोनभद्र में रेणुकूट -हाथीनाला के भूतिया पुल के पास खाई में गिरा ट्रेलर,चालक कि मौत 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -29/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सूचना पर पुलिस ने घंटों मशक्कत बाद चालक को बाहर निकलवाया, अस्पताल में डाक्टरो ने मृत घोषित किया

सोनभद्र। सोनभद्र में रेणुकूट -हाथीनाला मार्ग पर मंगलवार रात सड़क हादसे में ट्रेलर चालक कि घंटों केबिन में फंसे रहने के कारण समय पर इलाज न होने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार रात करीब 10 बजे के आसपास भूतिया पुल के पास रेणुकूट कि तरफ से हाथीनाला कि ओर जा रहा कोयला लदा ट्रेलर कथित तौर पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया भीषण हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया जबकि खलासी सुरक्षित बाहर निकल गया। सूचना पर हाथीनाला, रेणुकूट व पिपरी पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई। सूचना पर टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह भी साथियों संग पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग में लगे। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को रेणुकूट पुलिस द्वारा गैस कटर मिस्त्री लाकर ट्रेलर कि बाड़ी कटवाकर चालक को बुधवार कि भोर में बाहर निकाला गया। चालक को तत्काल रेणुकूट हिण्डाल्को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक कि पहचान प्रमोद कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम रमसगरा,थाना राजगढ़ जिला मिर्जापुर के रूप में बताई गई। पुलिस ने शव को हिण्डाल्को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई। स्थानीय लोगों अनुसार रेणुकूट -हाथीनाला मार्ग पर आएदिन सड़क दूर्घटनाए होती रहती है अब तक कई लोगों कि जान जा चुकी है इसलिए मार्ग के चौड़ीकरण कि मांग सभी ने कि है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *