यूपी -सोनभद्र
दिनांक -14/10/026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

ओबरा व ककरी स्थित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी

साइबर हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया

टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल शोषण और महिला अपराधों को रोकने के तरीकों से अवगत कराया
ओबरा में प्रभात राय तथा ककरी में हर्ष पाण्डेय ने छात्रों को जागरूक किया
सोनभद्र। सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन व नोडल अधिकारी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत बुधवार को ओबरा व ककरी स्थित स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। ओबरा में क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय विद्यालय में पुलिस टीम, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों,बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल शोषण और महिला अपराधों को रोकने के तरीकों पर खुलकर बात की। पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने अनपरा थाना के अंतर्गत ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, महिला पेंशन योजना, ग्रामीण आवास योजना जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक कर जानकारी दिया। इसके अलावा समझाया गया कि घरेलू हिंसा, बालश्रम या ऑनलाइन छेड़छाड़ होने पर चुप न रहें, तुरंत साइबर टीम से संपर्क करें,मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके बताए। पुलिस ने नागरिकों हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल 112 , पुलिस आपातकालीन सेवा,181, महिला हेल्पलाइन,1098,चाइल्ड हेल्पलाइन,1930 ,साइबर अपराध हेल्पलाइन,108 ,स्वास्थ्य सेवा के नंबर नोट कराएं। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के स्कूलों में ऐसे ही लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
News Point 24×7
News Point 24×7