Breaking News
Home / खबरे / *रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो अभियुक्त को चोरी के समरसेबल पंप सहित गिरफ्तार किया*

*रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो अभियुक्त को चोरी के समरसेबल पंप सहित गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक – 5/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी के समरसेबल पंप के साथ गिरफ्तार किया। 26/27 जून 2026 की रात्रि में वादी रामनरेश मौर्य ,अधिवक्ता के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा वहा लगे समरसेबल पंप चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 331(4), 305ए बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 4/5 जुलाई 2026 की रात्रि में क्षेत्र भ्रमण एवं रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा पुसौली पोखरा से लोहबईया मार्ग स्थित रेलवे लाइन के पहले पुलिया के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक अदद समरसेबल पंप बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

पुलिस अनुसार पूछताछ में

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 26/27 जून 2026 की रात्रि में रामनरेश मौर्य, अधिवक्ता के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां लगा समरसेबल पंप चोरी किया था। चोरी किए गए समरसेबल पंप को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तो में ऋषभ विश्वकर्मा, उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र जवाहिर विश्वकर्मा

निवासी ग्राम बिजरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र तथा आशीष यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र दिनेश यादव

ग्राम सहिजन कला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र है। समरसेबल पंप मॉडल एवं सीरियल नंबर के आधार पर वादी द्वारा पहचान किया गया ।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *